सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में आने का किया ऐलान

Aazad Staff

Nation

सुपरस्टार रजनीकांत हजारों समर्थकों के बीच राजनीति में आने का किया ऐलान।

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को चेन्नई में राजनीति में आने का ऐलान कर दिया है। उन्होने कहा कि राजनीति में आने से पहले वो खूद की पार्टी का गठन करेंगे। चेन्नई में हजारों समरथको के बीच उन्होने कहा कि उनकी पार्टी 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 234 सीटो चुनाव लड़ेगी। हालांकि अगले लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होने साफ किया इस बारे में वो अपना रुख चुनाव की घोषणा के बाद ही साफ करेंगे।

रजनीकांत ने कहा कि सबकुछ बदलना होगा और एक ऐसी आध्यातमिक राजनीति की शुरुआत करने की जरुरत है जिसमें पार्दर्शिता हो और किसी जाती व धर्म का कोई बंधन नहीं हो। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि समय कम होने के कारण स्थाई निकाय चुनाव लड़ पाना संभव नही है।

बहरहाल रजनीकांत के राजनीति में आने के ऐलान के बाद कई लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया तो कई लोगों इसका विरोध कर रहे है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रजनीकांत के राजनीति में आने के ऐलान पर उन्हें बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि मेरे अच्छे दोस्त, साथी और बेहतरीन इंसान रजनीकांत ने राजनीति में आने का ऐलान किया है, राजनीति में सफलता के लिए मेरी शुभकमानाएं उनके साथ हैं।

वहीं रजनीकांत के राजनीति में ऐलान के बाद भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उन्हें अनपढ़ तक कह डाला। स्वामी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इस बात का ऐलान किया है कि वह राजनीति में आ रहे हैं, उनके पास कोई जानकारी यार दस्तावेज नहीं है, वह अनपढ़ हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.