श्रीनगर: CRPF कैंप पर आतंकी हमले की कोशिश नाकाम, 2 आतंकियों की तलाश जारी

Aazad Staff

Nation

सुंजवां आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले कों लगभग 30 घंटे से ज्यादा वक्त बीत गया है।

श्रीनगर के सीआरपीएफ कैंप में सोमवार को आतंकी हमले की एक कोशिश को नाकाम किया है। बताया जा रहा है कि दो आतंकी करन नगर में दिखे थे जो संतरी की फायरिंग के बाद वहां से भाग गए। जानकारी के अनुसार कैंप के संत्री ने दो आतंकियों को बैग और एके 47 लिए कैंप की तरफ आते देख फायरिंग की। इसके चलते दोनों ही आतंकी वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

आतंकी अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग निकले। सीआरपीएफ के जवानों ने भाग रहे आतंकियों पर पीछे से भी गोली दागी थी। बताया जाता है कि आतंकियों ने भागने के लिए किसी मोटरसाईकल का इस्तेमाल किया है। गोलियों की आवाज से पूरे कर्णनगर में सनसनी फैल गई। सीआरपीएफ के जवानों ने उसी समय पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं मिला। बता दें कि शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सुंजवान इलाके के आर्मी कैंप पर हमला किया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.