पाकिस्तान में पहली हिन्दू महिला सुमन कुमारी बनीं जज

Aazad Staff

Nation

पहली हिन्दू महिला सुमन कुमारी को सिविल जज (Civil Judge) नियुक्त किया गया है। इसी के साथ सुमन पाकिस्तान में दीवानी न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली हिंदू महिला भी बन गई हैं।

पाकिस्तान में सुमन बोडानी अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की पहली महिला जज बनीं। सिविल जज/जुडिशल मजिस्ट्रेट की मैरिट लिस्ट में उन्होंने ५४वां स्थान हासिल किया। सुमन ने एलएलबी की परीक्षा हैदराबाद से पास की है। इसके बाद उन्होंने  लॉ में मास्टर्स की डिग्री कराची के जबिस्त यूनिवर्सिटी से हासिल की। इस मुकाम तक पहुचने के बाद सुमन गरीबों को नि:शुल्‍क कानूनी सहायता मुहैया कराना चाहती है।

सुमन के पिता पवन बोदानी जो पेशे से आंख के डॉक्टर है।  जबकि सुमन की बड़ी बहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर और दूसरी बहन चार्टर्ड अकाउंटेंट है। इनका परिवार सिंध प्रांत के शाहदादकोट का रहने वाला हैं। सुमन को बतौर जज नियुक किए जाने पर उनके परिवार ने इसे शानदार उपलब्धि बताया है। इस बारे में सुमन के पिता का कहना है कि “सुमन ने चुनौती भरा पेशा अपनाया है लेकिन मुझे विश्वास है कि वे ईमानदारी और कठिन परिश्रम से आगे बढ़ेगी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय से पहले जज के रूप में जाने-माने जस्टिस राना भगवानदास नियुक्त हुए थे। वे १९६० से १९६८  तक पाकिस्तान के चीफ जस्टिस रहे। इसके अलावा उन्होंने २००५ से २००७  तक कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.