हिमाचल प्रदेश में निजी बसों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

Aazad Staff

Nation

हिमाचल प्रदेश में निजी बसों की हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा चालाई जा रहीं बसों में ओवरलोडिंग देखने को मिल रही है। लोग बसों की छतों पर सफ़र करने के लिए विवश है।

हिमाचल प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर यूनियन की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। आज भी कई जिलों में 160 रूटों पर निजी बसों के पहिये थमे रहे। दो दिनों में बस ऑपरेटरों ने करीब पांच करोड़ के नुकसान होने का आंकलन लगाया गया है।

इस हड़ताल को लेकर बस ऑपरेटर यूनियन की मांग है कि जिस तरह डीजल के दामों में वृद्धि हुई है, उसी तर्ज पर किराए की कीमतों में भी वृद्धि की जानी चाहिए। बस ऑपरेटर यूनिय ने इस बात को स्वीकारते हुए कहा कि  अगर भविष्य में डीजल के दाम कम होते हैं, तो उसी तर्ज पर निजी बसों के किराए भी कम कर दिए जाएंगे।

बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर का कहना है कि अगर प्रदेश सरकार निजी बस ऑपरेटरों की मांगों को अनसुना करती है, तो निजी बस ऑपरेटरों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है और अगर कोई भी अनहोनी निजी बस ऑपरेटरों के साथ घटित होती है, तो इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेवार होगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.