जंतर मंतर पर अब नहीं हुआ करेंगे धरना-प्रदर्शन

Aazad Staff

Nation

धरना-प्रदर्शन स्थल को रामलीला मैदान ले जाने का मिला निर्देश

दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। एनजीटी का कहना है कि धरना-प्रदर्शन के काऱण ध्वनी प्रदूषण और गंदगी पैदा हो रही है जिसके कारण आस-पास रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

न्यायमूर्ति आर एस राठौर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि क्षेत्र प्रदर्शनकारियों द्वारा गंदगी फैलाने की स्थायी जगह बन गया है। इसके साथ ही न्यायमूर्ति ने रोड़ से लाउडस्पीकर और ध्वनी प्रदूषण करने वाले तमाम उपकरण हटाए जाने का आदेश दिया है। वहीं नगर निकाय को इलाके में पड़ा कूड़ा हटाने और इसे चार हफ्तों के अंदर साफ करने का भी आदेश दिया है।

न्यायमूर्ति ने धरना प्रदशन के लिए स्थान को बदलने को कहा है, धरना स्थल को रामलीला मैदान ले जाने का आदेश दिया गया है। अधिकरण ने प्राधिकारों से प्रदर्शनकारियों, आंदोलनकारियों और धरना कर रहे लोगों को अजमेरी गेट में रामलीला मैदान स्थित वैकल्पिक स्थान पर भेजने का भी आदेश दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.