भारतीय रेलवे ने शुरू की ‘श्री रामायण एक्सप्रेस’16 दिन में करें अयोध्या से श्रीलंका तक का सफर

Aazad Staff

Nation

रामायण एक्सप्रेस ने बुधवार को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से अपनी पहली यात्रा प्रारंभ की है। इस दौरान इस ट्रेन में 800 मुसाफिर सफर कर रहे है। इनमें 40 श्रद्धालु श्रीलंका तक की यात्रा करेंगे।

घाटे से जूझ रही भारतीय रेलवे ने यात्रियों को लुभाने के लिए एक नई टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत की है। जो लोगों को राम धाम की यात्रा कराएगी। इस ट्रेन का नाम श्री रामायण एक्सप्रेस रखा गया है। इस द्रेन को बाल दिवस के मौक पर दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना किया गया।

इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को 16 दिनों का एक सामूहिक पैकेज दिया गया है जिसमें भारत में भगवान राम से जुड़े हर महत्वपूर्ण स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। इस पैकेज में अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक यात्रा करने का मौका दिया गया है। इतना ही नहीं अगर कोई यात्री श्रीलंका में रामायण में उल्लिखित प्राय: सभी प्रमुख तीर्थस्थलों की सैर करना चाहते है तो यात्रियों को उसकी भी सुविधा दी गई है।

सोलह दिन के सफर में यह ट्रेन सबसे पहले अयोध्या पहुंचेगी। जहां यात्री हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। तदोपरांत ट्रेन नंदीग्राम, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक और हंपी रुकते हुए रामेश्वरम में जाकर अपना एक तरफ का सफर पूरा करेगी। लोगों की सुविधा के लिए आइआरसीटीसी ने इतने पैकेज का किराया प्रति यात्री 15,120 रुपये रखा है, जिसमें किराये के अलावा धर्मशाला में ठहरने, खाने और घूमने का खर्च शामिल है।

जबकि उसके आगे श्रीलंका जाने के इच्छुक यात्रियों से 36,970 रुपये लिए जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रामेश्वरम से श्रीलंका की यात्रा हवाई जहाज से कराई जाएगी। यह पांच दिवसीय यात्रा होगी। इस टूर पैकेज में कैंडी, नुवारा एलिया, कोलंबो और नेगोंबो जैसी जगह शामिल है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.