देश भर में श्रीकृष्ण जन्‍माष्‍टमी की धूम, पीएम मोदी-राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Aazad Staff

Nation

श्री कृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं इन्हें कन्हैया, श्याम, केशव, द्वारकेश, द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से भी जाना जाता हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है।

आज पूरे देश में जन्‍माष्‍टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकानाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं का सबके लिए एक प्रमुख संदेश है; ‘निष्काम कर्म'। जन्माष्टमी का यह पर्व हमें मन, वचन और कर्म से शील और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे

कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍म भादो माह की कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी को हुआ था। इस बार जन्‍माष्‍टमी 3 सितंबर सोमवार को मनाई जा रही है। आज सुबह से ही देशभर के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

 मथुरा, वृंदावन, वाराणसी समेत देश के कई बड़े मंदिरों में रौनक देखने बनती है।  हर जगह भक्तों का तांता लगा हुआ है। आज देश के कई हिस्सों में कई बड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.