NDA से अलग होगी शिवसेना, अकेले लडे़गी 2019 लोकसभा चुनाव

Aazad Staff

Nation

आदित्य को उद्धव के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता रहा है

महाराष्ट्र: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने एक बड़ा फैसला किया है। पार्टी ने साफ किया कि अाने वाला विधानसभा और लोकसभा चुनाव पार्टी अकेले ही लड़ेगी। शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर 23 जनवरी को वरली के सरदार पटेल स्टेडियम में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसके दौरान ये फैसला लिया गया है।

बता दें कि राज्य में अभी बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन है और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री है। राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं। वर्तमान में बीजेपी के पास 122 सीटें हैं, वहीं शिवसेना के पास 63, कांग्रेस के पास 42 और एनसीपी के पास 41 सीटें हैं. राज्य में सरकार बनाने के लिए 145 सीटों का आंकड़ा होना जरुरी है।

शिवसेना के सांसद अनिल देसाई ने बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार पांच साल में एक बार कार्यकारिणी की बैठक होती है। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक में आदित्य ठाकरे का कद पार्टी में बढ़ाया गया है।

दोनों पार्टीयों के बीच काफी समय से चल रहा है विवाद - महाराष्ट्र में भाजपा और शिवेसना के रिश्तों में 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही तनाव है। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी भी लगातार हो रही है। 2014 के लोकसभा में दोनों पार्टियों ने गठबंधन में इलेक्शन लड़ने के बाद विधानसभा मे दोनों पार्टियां अलग हो गईं। हालांकि चुनाव बाद फिर से दोनों पार्टी साथ आईं और प्रदेश में सरकार बनाई। अभी भी दोनों पार्टियों की महाराष्ट्र में साझा सरकार है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.