यूपी और गुजरात के बाद अब बीजेपी सरकार ने की महाराष्ट् में दो शहरों के नाम बदलने की तैयारी

Aazad Staff

Nation

उत्तर प्रदेश में दो शहरों का नाम बदलने और गुजरात में एक शहर का नाम बदले जाने की योजना के बाद अब पता चला है कि महाराष्ट्र में भी दो शहरों के नाम बदले जाएंगे। बताया गया है कि शिवसेना ने प्रदेश के दो शहरों के नाम बदलने की तैयारी कर ली है।

आज कल स्टेशन, शहरों और सड़कों के नाम बदलना जैसे नया ट्रेंड बन गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया। वहीं गुजरात सरकार ने अहमदाबाद का नाम बदलने जा रही है। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ने वाला है। शिवसेना ने महाराष्ट्र की दो जगहों के नाम बदलने की तैयारी कर ली है। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि औरंगाबाद और उस्मानाबाद को संभाजी नगर और धारशिव में बदलने की शिवसेना की मांग नई नहीं है। मनीषा ने कहा कि हमारी यह मांग लंबे समय से चली आ रही है जिसे कई बार उठाया जा चुका है। 

कांग्रेस और एनसीपी पर हमला करते हुए कायंदे ने कहा कि मुस्लिम मतदाताओं को खुश करने के लिए दोनों पार्टीयां औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने का विरोध कर रही हैं।  कानूनी और अन्य सभी द्रषिटिकोण से इसे देखने के बाद ठोस कदम उठाए जाएंगे। 

फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने के कुछ घंटों बाद ही गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल ने कहा था कि भाजपा सरकार अहमदाबाद का नाम बदलने के लिए तैयार है क्योंकि अहमदाबाद के लोग अपने शहर का नाम कर्णावती चाहते हैं। नितिन पटेल ने कहा है कि अगर सरकार कानूनी बाधाओं को पार कर लेती है और लोगों का आवश्यक समर्थन मिलता है तो हम अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने के लिए तैयार है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.