राज्‍यसभा में शरद यादव की सदस्‍यता रद्द करने पर हंगामा

Aazad Staff

Nation

शीतकालीन सत्र के दौरान, राज्‍यसभा से शरद यादव की सदस्‍यता रद्द करने के मामले को लेकर संसद में हुआ हंगामा।

शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा से सदस्यता रद्द किए जाने के बाद आज शीतकाली सत्र के पहले दिन की शुरुआत हंगामे से हुई। विपक्षी सदस्‍यों ने जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव और अली अनवर की सदस्यता रद्द होने का मुद्दा उठाते हुए इस पर जोरदार हंगामा किया। इसके साथ ही विपक्ष की ओर से 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे भी लगाए गए। जिसके बाद कुछ समय के लिए सत्र को स्थगित करना पड़ा।

गौरतलब है कि उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, जो राज्‍सभा के सभापति भी हैं, इन्होने शरद यादव और अली अनवर की राज्‍यसभा से सदस्‍यता 4 दिसंबर को रद्द कर दी थी।  इन दोनों नेताओं  के प्रती सभापति को ये दलीले दी गई थी कि इन्होने पटना में विपक्ष की ओर से आयोजित एक रैली में हिस्‍सा लेकर पार्टी के निर्देशों का उल्‍लंघन किया है। इन दलीलों को सुनते हुए सभापति ने इन दौनों की सद्स्यता को रद्द करने का फैसला किया था। हालांकि दोनों ने पार्टी की सदस्यता स्‍वेच्‍छा से छोड़ भी दी।

इस मामले में शरद यादव का कहना है कि उन्‍हें अपना पक्ष तक रखने का मौका नहीं दिया गया। बता दें कि शरद यादव 2016 में राज्‍यसभा के सदस्‍य चुने गए थे और उनका कार्यकाल 2022 तक का था। वहीं, अनवर का कार्यकाल 2018 में खत्‍म होने वाला था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.