चेन्नई में भारी बारिश की चेतावनी, 7 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश

Aazad Staff

Nation

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। सुरक्षा के लिहाज से आज कई स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग का कहना है, "चेन्नई और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बूंदाबांदी, गरज के साथ कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

तमिलानाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है इसके मद्दे नजर प्रशासन ने सात जिलों के स्कूल और कॉलेजों को आज बंद रखने के आदेश जारी कए है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मद्रास यूनिवर्सिटी में 22 नवंबर को होने वाली परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है।  मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि पिछले हफ्ते चक्रवाती तूफान 'गाजा' के चलते भी तमिलनाडु में भारी बारिश हुई थी। इस तूफान ने तमिलनाडु के नागापट्ट‍िनम के करीब लैंडफॉल किया। लैंडफॉल के दौरान हवा की रफ्तार करीब 90-100 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई थी। तमिलनाडु में गाजा तूफान के कारण 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। इस दौरान सीएम रिलीफ फंड से मृतकों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। मालूम हो कि बीते साल भी चेन्नई में हुई भारी बारिश के कारण लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.