एसबीआई ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर निकाली भर्तियॉ, 28 दिसंबर तक करें आवेदन

Aazad Staff

Nation

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने डिप्टी मैनेजर के रिक्त पदों को भरने के लिए 39 पदों पर वैकेंसी निकाली है। योज्ञ उम्मीदवार इन पदों के लिए 28 दिसम्बर 2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) ने डिप्टी मैनेजर के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 39 पदों पर भर्तियां होनी हैं। एसबीआई ने यह नोटिफिकेशन अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया है। भर्तियां ग्रेड एमएमजीएस-II के लिए होनी हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट  www.sbi.co.in/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 दिसंबर 2018 है।

इस आवेदन को भरने के लिए उम्मीदवारों के पास चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की डिग्री होनी आवश्‍यक है। यह डिग्री इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंअ ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) से मान्‍यता प्राप्‍त होनी चाहिए।

इस पद के लिए आवेदन करता की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।बता दें कि पब्लिक सेक्‍टर बैंक की ओर से 39 पोस्‍ट के लिए आवेदन निकाले गए है। 

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के अलावा लिखित टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट के लिए  5 जनवरी (संभावित) और लिखित परीक्षा के लिए 27 जनवरी की डेट निर्धारित कई गई है। इसके अलावा जो उम्मीदवार एग्जाम में पास होंगे उन्हें 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें उनकी ब्रांच में भेजा जाएगा।

यहा करें आवेदन-  

    •    SBI की ऑफशियल वेबसाइट www.sbi.co.in/careers पर जाएं।     •    होमपेज खुला दिखेगा अब यहां latest announcements पर जाएं और 'अप्लाई ऑनलाइन' पर क्लिक करें।     •    सबसे पहले एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें। यहां दी गई पद संबंधित जानकारियां ध्यान से पढ़ लें।     •    फिर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।     •    नए पेज पर मांगी गई सारी जानकारी को ध्यान से पढ़कर आवेदन प्रकिया पूरी करें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.