केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एसबीआई ने बढ़ाया हाथ, दान में दिए दो करोड़

Aazad Staff

Nation

मुख्यमंत्री राहत कोष में एसबीआई ने दो करोड़ रुपये दान दिए।

केरल में आई आपदा को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपये दान में दिए हैं। इसके साथ ही बैंक अपनी सेवा के बदले जो फीस और अन्य शुल्क वसूलते हैं उसमें भी छूट देगा। केरल में तनाव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के सबसे बड़े सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ने अपने 2.7 लाख कर्मचारियों को संकट राहत निधि में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं में योगदान देने के लिए कहा है। बैंक ने अपने कर्मचारियों द्वारा एकत्र किए गए दान के बराबर राशि से मेल करके पहल का समर्थन करने का वादा किया है और बाद में इसे सीएमडीआरएफ को भेज दिया है।

आपको बता दें कि राज्य में आई इस आपदा से निपटने के लिए वायु सेना से लेकर जल सेना के जवान को जगह जगह पर बचाव कार्य के लिए मुस्तैद किया गया हैं।लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से निकाल कर राहत शिविर पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ में अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों को राहत शिविर भेजा जा चुका है।

और ये भी पढ़े : केरल बाढ़ : राजनाथ सिंह ने 100 करोड़ के राहत पैकेज का किया एलान

गौरतलब है कि केरल में भारी बारिश के कारण 40 नदियां उफान पर हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों में स्थित 58 बांधों में से 24 बांधों का फाटक को खोलना पड़ा है।जिसके कारण राज्य में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि एशिया के सबसे बड़े बांध कहे जाने वाले इडुक्की बांध के शटर  को 26 साल में पहली बार खोला गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.