अमूल और मदर डेरी दूध में मिलावट, दूध के 165 सैंपल में से 21 मानक स्‍तर पर हुए फेल

Aazad Staff

Nation

इस मामले को अदालत में पेश किया जा सकता है दोषी करार होने पर 5,000 से पांच लाख रुपये तक जुर्माना लग सकता है।

देशभर में बढ़ती धांधली को देखते हुए खाने पीने की चीजों में बड़े पैमाने पर मिलावट की जा रही है और इस मिलावट का असर अब दूध पर भी पड़ता नजर आ रहा है। अमूल और मदर डेयरी के दूध में मिलावट पाई गई है। इसके साथ ही कई रांडडेड घी के मनूनों में भी मिलावट पाई गई है।

सूत्रों से मिली जाननकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार (4 मई) को कहा कि अमूल और मदर डेयरी का दूध अपेक्षित मानकों पर खरा नहीं उतरा है। मंत्री ने बताया कि दोनों ब्रांड समेत दूध के 21 नमूने जांच के दौरान मानकों के अनुसार नहीं पाए गए। हालांकि जैन ने यह भी कहा कि ये नमूने असुरक्षित नहीं थे, मगर इनमें वसा व अन्य घटकों की मात्रा निर्धारित स्तर पर नहीं पाई गई।

मीडिया को संबोधित करते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि "मानकों पर खरा नहीं उतरने से अभिप्राय यह है कि वसा की मात्रा पांच फीसदी होनी चाहिए, लेकिन वह तीन फीसदी ही पाई गई. सरल शब्दों में कहें तो पानी मिला हुआ था।

पूरे शहर से 13 और 28 अप्रैल के दौरान संग्रह किए गए 177 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 165 के नतीजे आए हैं. इनमें 21 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.