संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत नित‍िन गडकरी ने सलीम खान और सलमान खान से की मुलाकात

Aazad Staff

Nation

संपर्क फॉर समर्थन' कार्यक्रम की शुरुआत अमित शाह से हुई थी।

संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सलीम खान और सलमान खान से मुलाकात की। यह मुलाकात मुंबई में ही हुई थी, जिसमें गडकरी ने सलीम खान को केंद्र सरकार द्वारा 4 साल में किए गए कामों का लेखा-जोखा देती बुकलेट भी सौंपी।

मुलाकात के बाद नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज संपर्क फॉर समर्थन कैंपेन के तहत सलीम खान और सलमान खान से मुलाकात हुई। मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों पर उनसे चर्चा भी हुई।'

गौरतलब है कि संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत मोदी सरकार अपने  4 साल पूरे होने के मौके पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बता रही है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 29 मई को पार्टी को समर्थन के लिए संपर्क अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान वे मशहूर हस्तियों को मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।इस अभियान के तहत बीजेपी अध्यक्ष देश की 50 बड़ी हस्तियों से मिलेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत पार्टी के 4000 वरिष्ठ कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए 1 लाख से ज्यादा प्रसिद्ध व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.