जामा मस्जिद तोड़ो, मूर्तियां न मिले तो फांसी पर लटका देना - साक्षी महाराज

Aazad Staff

Nation

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता साक्षी महाराज ने लोकसभा चुनाव से पहले ही एक और नया राग अलाप दिया। साक्षी महाराज ने इस बार जामा मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया है।

अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर से सुर्खियों में है।साक्षी महाराज  ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम में जामा मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया है।

साक्षी महाराज ने कहा मै राजनीति में जब आया तो मेरा पहला बयान मथुरा में था मैने उस वक्त कहा था कि अधोध्या मथुरा छोड़ो दिल्ली की जमा मस्जिद तोड़ों, अगर सीढ़ियों में मंदिर की मूर्तियां न निकले तो मुझे फांसी पर चढ़ा देना।इस विवादित बयान के बाद भी साक्षी महाराज नहीं रुके और उन्होंने ये भी कहा कि मुगलों के शासन में हिन्दूओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया, मुगलों ने 3000 से ज्यादा मंदिरों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण कराया।

यहां बता दें कि बता दें कि जामा मस्जिद भारत के सबसे बड़े मस्जिदों में से एक है, जिसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने साल 1644 और 1656 के बीच किया था।

बहरहाल साक्षी महराज का बयान ऐसे समय में आया है जब अयोध्या में राममंदिर को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था के बड़े इंतजाम किए गए है। कई इलाकों में सेना तैनात कर दी गई है। आज शिव शेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अयोध्या पहुंच रहे है इस दौरान शिवसेनिक पहले ही अयोध्या पहुंच चुके है। बता दें कि रविवार को उद्धव ठाकरे जनसभा का आयोन कर रहे है। इस दौरान यहां 25 लाख लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.