आज फिर से खुलेंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट, सुरक्षा व्यवस्था बड़ाई गई
Aazad Staff
Nation
सबरीमाला मंदिर के कपाट एक बार फिर से विशेष प्रार्थना के लिए आज खोले जाएंगे। मंदिर के कपाट शाम पांच बजे खुलेंगे और मंगलवार रात 10 बजे बंद होंगे। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 2,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है वहीं कई इलाके में धारा 144 लागू की गई है।
केरल के सबरीमाला मंदिर को भारी विरोध के बीच सोमवार को एक बार फिर से विशेष प्रार्थना के लिए खोला जा रहा है। इस दौरान एक बार फिर से हिंसा भड़कने की संभावना को देखते हुए पथानमिट्टा के जिलाधिकारी ने सन्निधाम, पंबा, निलक्कल और एलावुंकल में 4-6 नवंबर के बीच धारा 144 को लागू की हुई है।
दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत पंबा, नीलक्कल और इलुवांगल में चार या इससे अधिक लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को केवल सोमवार दोपहर बाद ऊपर के रास्ते पर जाने की इजाजत दी जाएगी।
गौरतलब है कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रतिबंध को हटाते हुए का था के धर्म और आस्था के नाम पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसके बावजूद भी महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई और जगह जगह विरध प्रदर्श किया।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.