जिन्ना की तस्वीर को लेकर एएमयू में हालत गंभीर

Aazad Staff

Nation

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ हॉल में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरएसएस कार्यकर्ता आमिर रशीद ने एएमयू में लगी जन्ना की तस्वीर हटाने वाले को 51,000 रुपए और उसकी जगह भारतीय शूरवीर की तस्वीर लगाने वाले को एक लाख रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की। बहरहाल हंगामे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। इसके साथ ही सुरक्षा को देखते हुए पीएसी भी तैनात कर दी गई है।

आरएसएस कार्यकरता का कहना है कि इतिहास को परिवर्तित करने की जरुरत नहीं, जिन्ना का आजादी में भले ही योगदान रहा होगा लेकिन आज की तारीख में वे केवल हत्यारे है। वे लाखों बेगुनाह लोगों के जान के जिम्मेदार है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए बटवारे के कारण लाखों बेगुना लोगों की जान चली गई थी।

आमिर रशीद का कहना है कि छात्र संघ जिन्ना की आईडियोलॉजी का समर्थन कर रहा है इस लिए तीन दिन से छात्र भवन से जिन्ना की फोटो नही हटाई गई है। वहीं कई संगठनों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 24 घंटे में एएमयू से जिन्ना की तस्वीर नहीं हटाई जाती तो वो हंगामा करेंगे। हंगामा करने वाले संगठनों का कहना है कि अगर जिन्ना की तस्वीर नहीं हटाई गई तो ये आंदोलन देशभर में होगा।

बता दें कि हिंदूवादी संगठनों ने बुधवार (2 मई) को एएमयू के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज और हंगामे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बता दें कि हिंदूवादी युवक पहली बार एएमयू के बाबे-सैयद (मुख्य द्वार) तक नारेबाजी करते पहुंचे और एक बुल को भी पीट दिया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.