महाराष्ट्र चाय घोटाला:महाराष्ट्र में चाय घोटाला : सीएमओ में रोज पी जाती है 18500 कप चाय

Aazad Staff

Nation

महाराष्ट्र में रोज किसानों की मौत हो रही है लेकिन सीएमओ चाय पर करोड़ रुपये खर्च कर रहा है - संजय निरुपम

चूहा घोटाले के बाद अब महाराष्ट्र सरकार पर चाय घोटाले के आरोप लगे हैं।  कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष संजय निरुपम ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आरटीआई फाईल करते हुए ये आरोप लागाया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में रोजाना 18,500 कप चाय की खपत हुई है। जिसके कारण सरकारी कोष में तकरीबन तीन करोड़ 34 लाख रुपए खर्च हुए है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय निरुपम के मुताबिक दो साल पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में 57,99,000 रुपये चाय पर खर्च हुए थे। उसके अगले साल यह खर्च एक करोड़, 20 लाख हो गया। 2017-18 में मुख्यमंत्री कार्यालय ने चाय पर तीन करोड़, 34 लाख रुपये के लगभग खर्च किया है।

संजय निरुपम ने कहा, चाय पर हुआ खर्च चौंकाने वाला है। उन्होने कहा कि सीएमओ में रोजाना 18,591 कप चाय की खपत है। यह कैसे संभव है? उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि, "सीएम किस प्रकार की चाय पीते हैं, क्योंकि मैंने सिर्फ ग्रीन टी, येलो टी और इसी तरह के कुछ नाम सुने हैं।

संजय निरुपम  ने सरकार पर सवाल करते हुए कहा कि पूरे मंत्रालय में 5000 से ज्यादा लोग नहीं आते। तो आखिर कौन कर रहा है यह घोटाला? बता दें कि तीन वर्ष में मुख्यमंत्री कार्यालय में चाय पर हुए खर्च में 577 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.