हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Aazad Staff

Nation

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने स्वास्थ्य विभाग में कई पदों पर भर्ती की घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग के ये पद काफी समय से खाली पड़े हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बुधवार को राज्य विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के तहत 712 पदों में भर्ती की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य केंद्रों के विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने जानकारी दी कि फार्मासिस्टों के 173 पद कमीशन के आधार पर भरे जाएंगे, जबकि 211 पद बैच वाइज भरे जाएंगे। रेडियोलॉजिस्ट के 135, ओटीए के 120, लैब अटैंडेंट के 129 पदों को भरा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न फैकल्टियों के पद खाली पड़े हैं।

इन पदों पर हो रही बहाली -

आईजीएमसी में फेकल्टी के 76 फीसदी पद खाली है।

डाक्टर के 60 फीसदी पद खाली है।

पैरा मैडिकल में 28 फीसदी और नर्सिंग के 35 फीसदी पद खाली हैं।

टांडा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के लिए भी कई पद खाली है।यहां डाक्टरों के 56 फीसदी, पैरामेडिकल के 52 फीसदी और नर्सिंग के 71 फीसदी पद ही भरे हैं। बता दें कि इन खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.