अब नेत्रहीन मोबाइल ऐप के जरिए पहचान सकेंगे नोट, इसके लिए आरबीआई कर रहा तैयारी

Aazad Staff

Nation

आरबीआई नेत्रहीनों के लिए जल्द ही एक ऐसी टेक्नोलॉजी की शुरुआत करने जा रहा है जिसकी मदद से नेत्रहीनों को नोट पहचानने में आसानी हो सके। हालांकि वर्तमान में भी 100 रुपये और उससे ऊपर के नोटों की छपाई इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट से होती है जिसे वे स्पर्श कर पहचान कर सकते है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नेत्रहीनों को नोटों की पहचान करने में सहूलियत देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आरबीआई मोबाइल फोन आधारित समाधान खोज रहा है। वर्तमान में, नेत्रहीनों को नोट पहचानने के लिए 100 रुपये और उससे ऊपर के नोटों की छपाई इस रूप से उभरते रूप (इंटैग्लियो प्रिंटिंग) में होती है, जिससे वे स्पर्श कर उसे पहचान सके। आरबीआई की इस पहल से 80 लाख नेत्रहीनों को लाभ गो सकता है। फिलहाल देश में 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपये के नोट चलन में हैं।

उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में आरबीआई ने जून 2018 में घोषणा की थी। और अब अब आरबीआई ने भारतीय मुद्रा के मूल्यवर्ग की पहचान के लिये तंत्र/उपकरण विकसित करने के लिये वेंडरों से रुचि पत्र मंगाए हैं। इसी तर्ज पर अब आरबीआई ने भारतीय मुद्रा के मूल्यवर्ग की पहचान के लिये तंत्र/उपकरण विकसित करने के लिये वेंडरों से रुचि पत्र मंगाए हैं।

हालांकि इस उपकरण को लेकर ये कहा जा रहा है कि यह पूरी तरह से सॉफ्टवेयर आधारित हो सकता है जो मोबाइल फोन या हार्डवेयर की मदद से या दोनों के संयोजन से चलने में सक्षम हो। यदि समाधान हार्डवेयर आधारित समाधान हो तो बैटरी से चलने वाला, रिचार्ज हो जाने वाला, छोटा और पकड़ने में आरामदायक हो। साथ ही उसे अतिरिक्त रोशनी की जरूरत नहीं होनी चाहिये।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.