रामपाल की सजा का आज होगा एलान, शहर में लगाई गई धारा 144

Aazad Staff

Nation

हत्या के मामले में दोषी करार रामपाल की सजा का एलान मंगलार को सुनाया जाना है। रामपाल के समर्थको की संख्या अधिक होने की वजह से हिसार में धारा 144 लागू कर दी गई है। जगह जगह पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

हत्या के मामले में दोषी करार सतलोक आश्रम चलाने वाले रामपाल और उनके बेट सहित 15 लोगों के खिलाफ मंगलवार दोपहर को सजा सुनाई जानी है। सजा सुनाए जाने से पहले किसी अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए हिसार और उसके आस-पास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। हिसार में भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए है। बता दें कि शहर में सुरक्षा के लिए 30 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त हुए हैं।

हिसार में डीआईजी और आईजी समेत 6 आईपीएस अधिकारियों और 10 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी मौके की नजाकत देखते हुए तैनात किया गया है। इतना ही नहीं दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलवाई गई है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू की गई है , साथ ही करीब 1500 जवानों को तैनात किया गया है।

ज्ञात हो कि राम पाल पर दो हत्या के मामले दर्ज किए गए थे इन दोनों ही मामले में रामपाल को दोषी करार दिया गया है। इस घटना को नवंबर 2014 में सतलोख आश्रम में अंजाम दिया गया था। इस हिंसा में 5 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस की छानबिन के दौरान आश्रम में रामपाल के समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। बता दें कि रामपाल के समर्थकों की संख्या खाफी बड़ी तादार में है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.