बाबा राम देव का कथित बयान कहा- राजनीतिक स्थित बहुत दुविधापूर्ण, कुछ कहा नहीं जा सकता अगला पीएम कौन होगा

Aazad Staff

Nation

मदुरै में योग गुरु बाबा रामदेव ने आगामी लोक सभा चुनाव के मद्दे नजर कहा कि राजनीतिक स्थित बहुत दुविधापूर्ण है। हम नहीं कह सकते कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। इसके साथ ही उन्होंने भगवान हनुमान पर नेताओं द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कहा कि वैदिक काल में जन्म के आधार पर जाति व्यवस्था नहीं हुआ करती थी और हनुमानजी को जाति से जोड़ना अपने महापुरुषों का अनादर है।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में खुलकर नरेंद्र मोदी का साथ देने वाले योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने आगामी 2019 चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। तमिलनाडु के मदुरै में मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि राजनीतिक स्थिति बहुत ही दुविधापूर्ण है।

बाबा राम देव ने कहा कि हम नहीं कह सकते हैं कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। इतना ही नहीं, स्वामी रामदेव ने 2019 के लोकसभा चुनाव के समर्थन को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, 'मैं ना किसी का समर्थन करता हूं ना ही किसा का विरोध। हमारा उद्देश्‍य सांप्रदायिक या हिंदू भारत बनाना नहीं बल्कि हम एक आध्‍यात्मिक भारत का निर्माण करना चाहते हैं।

मालूम हो कि हाल ही में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में आए विधानसभा के नतीजों को लोकसभा चुनाव 2019 के सेमीफाइन से जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाने में सफल हो गई है। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अलावा अन्य दलों ने भी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.