तूतीकोरिन प्रोटेस्टः पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे रजनीकांत, मृतकों के परिवार वालों को दो-दो लाख मुआवजा देने का किया ऐलान

Aazad Staff

Nation

तूतीकोरिन में एंटी-स्टरलाइट प्रोटेस्ट के दौरान हुए हमले मे घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे रजनीकांत।

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत आज तूतीकोरिन के जनरल अस्पताल में पहुंचे। यहां, उन्होंने एंटी-स्टरलाइट प्रोटेस्ट के दौरान घायल हुए लोगों से मुलाकात की। रजनीकांत ने पीड़ितों पर हुए अत्याचार का विरोध किया और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही इस आंदोलन में  मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए प्रति व्यक्ति देने की घोषणा की है। रजनीकांत ने सरकार को सचेत करते हुए कहा कि जनता देख रही, यह सरकार की सबसे बड़ी गलती है और इससे सरकार को सबक लेना चाहिए।

आपको बता दें कि 22 मई को तूतीकोरिन के 18 गांव के हजारों लोग स्टरलाइट कॉपर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तूतीकोरिन कलेक्ट्रेटा का घेराव किया।

प्रदर्शन कारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले लाठी चार्ज किया। पुलिस द्वारा लाठी चार्ज होने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद हिंसा बढ़ती चली गई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। रजनीकांत से पहले  दक्षिण भारतीय सुपरस्टार कमल हासन भी पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.