राजस्थान: 1 से 10 जून तक किसान सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन

Aazad Staff

Nation

देश व्यापी किसान आन्दोलन का समर्थन ‘आम आदमी पार्टी’ करेगी। कर्ज मुक्त करने व फसल का लाभप्रद मूल्य दिलाने के लिए किया जाएगा आंदोलन ।

राजस्थान में बड़े पैमाने पर 1 से 10 जून तक किसान आंदोलन होने जा रहा है। किसानों का यह आंदोलन कर्ज माफी और फसल की सही कीमत को लेकर किया जाएगा। किसानों के इस आंदोलन को आम आदमी पार्टी पूरा समर्थन देगी। इस आंदोलन के दौरान किसान मंडियों का बहिष्कार करेंगे और अपने उत्पाद अपनी कीमत पर अपने गांव में बेचेंगे। वहीं अन्य किसानों को आंदोलन के बारे में जागरूक करने के लिए गांव घरों में पम्पलेट भी बांटे जाएंगे।

ये है आदोलन करने कै कारण - किसान संगठन कर्ज को पूरी तरह माफ करने और फसल की उत्पादन का 50 फीसदी मुनाफा देने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करे।

वहीं, किसान पंजाब से राजस्थान की नहरों में आ रहे जहरीले पानी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से समाधान निकालने की अपील भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के नौ जिलों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इनमें 16 नाले नदी में जहर घोल रहा हैं, जिससे आसपास के लोगों को कैंसर तक होने का खतरा है। बहरहाल इस आंदोलन को लेकर किसान संगठन ने चार सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई है, जो अन्य किसान संगठन को आंदोलन से जोड़ने का काम करेगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.