राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने 152 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 152 उम्मीदवारों के नाम शामिल है जिसमें कई दिग्गज चेहरों को जगह दी गई है। जारी लिस्ट के अनुसार सचिन पायलट टोंक से, अशोक गहलोत सरदारपुरा से और सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव लड़ेगे।

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 152 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 7 दिसंबर को वोटिंग होगी। चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ जुटी हुई है। वहीं ये भी कयास लगाया जा रहा है कि दूसरी सूची में कांग्रेस कई और दिग्गज चेहरों को शामिल कर सकती है।

इस बार के राजस्थान में अहम भूमिका निभाने वाले सचिन पायलट का टोंक और अशोक गहलोत का सरदारपुरा से चुनाव लड़ना तय हुआ है। वहीं सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव लड़ेगे। हालांकि इससे पहले  इस तरह की खबरें आ रही थीं कि गहलोत और पायलट के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। गहलोत के बयान के साथ ही सचिन पायलट ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश के बाद उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट पहले ही जारी कर चुकी है। बीजेपी ने पहले 131 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी और उसके बाद दूसरी लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.