राजस्थान: गहलोत सरकार में 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

Aazad Staff

Nation

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का आज विस्तार कर दिया गया है। राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह ने आज मंत्रियों को शपथ दिलाई। कुल 23 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिनमें 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री शामिल हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को किया गया इस दौरान 23 मंत्रियों को जयपुर राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई। बता दें कि राजस्थान मंत्रिमंडल में इस बार 17 नेता पहली बार मंत्री बनेंगे। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण में 22 कांग्रेस के विधायक और एक गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

गौरतलब है कि अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की और सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इस दौरान राजस्थान में किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली थी। आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में जीत कर अशोक गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले गहलोत साल 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तब उनका कार्यकाल 2003 तक रहा था।

वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगा। जानकारी के मुताबिक मंत्रियों की सूची सोमवार शाम तक राजभवन भेजी जा सकती है। मध्य प्रदेश में भी मंत्रिमंडल का गठन मंगलवार को ही किया जाना है। यहां एक साथ दस मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक राजभवन की ओर से यहां डेढ़ सौ अति विशेषजनों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.