22 रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेने

Aazad Staff

Nation

होली स्पेशल ट्रेनें 15 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगी।

त्योहार के मौके पर यात्रियों को अक्सर परेशानी होती है। इसी को देखते हुए सरकार 22 रुटो पर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यात्रियों की सहूलियत और परिवहन की अधिक मांग को देखते हुए रेलवे होली के अवसर पर 22 स्पेशल ट्रेन चलाएगा। हिंदुओं के त्योहार होली और महाशिवरात्रि को देखते हुए रेलवे ने यह अहम फैसला लिया है।

बता दें कि ट्रेन संख्या 02171 और 02172 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से जम्मू तवी तक चलेगी। वहीं, अगला मार्ग छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से लखनऊ तक होगा। इसके अलावा इस मार्ग पर दो साप्ताहिक विशेष ट्रेन भी चलेगी।

 दो दिन यानी 27 फरवरी और 6 मार्च को ट्रेन संख्या 02011 दोपहर करीब 2:20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 02012 साप्ताहिक विशेष लखनऊ से 28 फरवरी और 27 मार्च को दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी।

स्पेशल फेयर सप्ताह में प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से पटना के लिए खुलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09412 प्रत्येक बुधवार को पटना से खुलकर अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर, टुंडला, आगरा फोर्ट होकर नडियाड स्टेशन पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन को 16 अप्रैल से 27 जून तक पटना से अहमदाबाद तक चलेगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.