16 अक्टूबर की रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी ऐसे करें डउनलोड

Aazad Staff

Nation

रेलवे ग्रुप डी के लिए 62 हजार 907 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा में किसी प्रकार की धांधली ना हो इस लिए परीक्षा के चार दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे है।

रेलवे ग्रुप डी की 16 अक्टूबर की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।  ग्रुप डी के एडमीट कार्ड उम्मीदवार आरआरबी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा।

गौरतलब है कि पहले रेलवे ने 16 अक्टूबर तक की परीक्षाओं का शेड्यूल (डेट, सिटी व शिफ्ट डिटेल्स)जारी किया था। जिसके बाद रेलवे ने 17 से 26 अक्टूबर तक का शेड्यूल (डेट, सिटी व शिफ्ट डिटेल्स) जारी कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि 27 और 28 अक्टूबर को परीक्षा नहीं होनी है।

बता दें कि 29 अक्टूबर से फिर से सीबीटी शुरू होंगे जिसका शेड्यूल 18 अक्टूबर को जारी होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एग्जाम डेट, सिटी व शिफ्ट डिटेल्स को एडमिट कार्ड न समझें।

इस प्रकार करें अपना एडमिट कार्ड डाउलोड -

स्टेप 1: उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए Click Here To Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 5: एग्जाम हाल ले जाने के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट ऑउट ले कर रख लें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.