ओडिशा में बीजेपी और आरएसएस पर जम कर बरसे राहुल

Aazad Staff

Nation

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे राहुल गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जम कर बरसे। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी को लगता है कि देश में वही एकमात्र संस्था है।

कांग्रेस अधयक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर जम कर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हर संस्था में आरएसएस दखल देना चाहती है और आरएसएस बीजेपी की जननी है। उसे लगता है कि देश में वही एकमात्र संस्था है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी विचारधारा को नहीं, बल्कि भारत के १.२ अरब लोगों को यह देश चलाना चाहिए।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी सरकार आरएसएस यानी संघ के इशारे पर संस्थाओं को बर्बाद कर रही है।  राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि बीते साढ़े चार सालों में सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस  ने अभी तक जो मुझे गालियां दी हैं, उससे मुझे काफी फायदा हुआ है। राहुल ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं करता, लेकिन उनकी और मेरी विचारधारा अलग है, मैं उनसे लड़ता रहूंगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनेताओं का अलग-अलग क्षेत्र में दौरा शुरू हो गया है। चुनावी आकड़ो के मुताबिक इस बार ओडिशा को राजनीतिक तौर पर खास महत्व दिया जा रहा है और शायद यहीं कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक ओडिशा का तीन बार दौरा कर चुके है तो वहीं राहुल गांधी का यह पहला दौरा है।  बता दें कि ओडिशा में कुल 21 लोकसभा सीटें हैं जो लोकसभा चुनाव के हिसाब से काफी अहम मानी जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.