संघ प्रमुख के बयान पर राहुल ने दिया करारा जवाब, कहा शर्म करो मिस्टर भागवत..

Aazad Staff

Nation

मोहन भागवत के बयान पर राहुल ने कहा तिरंगे को सलाम करने वाले सैनिकों का अपमान हुआ है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन दिन में सेना तैयार करने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए इसे शहीदों का अपमान बताया है।

गांधी ने आज अपने ट्वीटर पर श्री भागवत के बयान की निंदा करते हुए लिखा “ संघ प्रमुख का यह बयान प्रत्येक भारतीय का अपमान है,चूंकि इससे देश के लिए जान न्यौछावर करने सैनिकों का अपमान हुआ है अौर यह देश के झंडे का भी अपमान है । इस बयान से तिरंगे को सलाम करने वाले सैनिकों का अपमान हुआ है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए भागवत पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ''संघ प्रमुख मोहन भागवत का भाषण हर भारतीय का अपमान है, ये उन लोगों का अपमान करता है, जो हमारे देश के लिए मर चुके हैं। ''यह हमारे ध्वज का अपमान है, ये प्रत्येक सिपाही का अपमान करता है जिन्होंने कभी ना कभी इसे सलामी दी थी.. हमारे शहीद जवानों और आर्मी का अपमान करने के लिए शर्म करो मिस्टर भागवत..''

बता दें, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि ''अगर जरूरत पड़ी तो देश के लिए लड़ने की खातिर आरएसएस के पास तीन दिन के भीतर ‘सेना’ तैयार करने की क्षमता है।

 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.