पुणे की सड़कों पर थूकना पड़ सकता है महंगा, करनी पड़ सकती है सफाई, देना पड़ सकता है जुर्माना

Aazad Staff

Nation

पुणे नगर निकाय ने सड़को को साफ करने के लिए फैसला किया है कि यदि कोई सड़क पर थूकता हुआ दिखेगा तो उसे अपनी थूक खुद साफ करनी पड़ेगी इसके साथ ही उसे 150 रुपये तक का जुर्माना भी देना होगा।

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार आय दिन नए तरीके अपनाती रहती है। एक ऐसा ही तरीका पुणे में अपनाया गया है। यहां सड़कों को साफ रखने के लिए स्थानीय निकाय प्रशासन ने लोगों को थूकने पर दंड देने की शुरुआत की है। इसके साथ ही आर्थिक जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।

इस तरह का कदम पिछले सप्ताह पांच वार्ड.... बिबवेवाडी, औंध, येरवड़ा, कस्बा और घोले रोड में लागू किया गया। जानकारी के मुताबिक ‘‘पिछले आठ दिनों में निकाय के स्वच्छता निरीक्षकों ने सड़क पर थूकते हुए 156 लोगों को पकड़ा। उन सभी को तुरंत अपना थूक साफ करने को कहा गया और प्रत्येक पर 150 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस तरह का फैसला लिए जाने के पिछे ये वजह बताई गई है कि गलती करने वालों को थूक साफ करने को कहने पर उन्हें लाज आएगी और अगली बार से वह ऐसी गलती नहीं करेंगे।  इसके साथ ये भी कहा गया है कि एक बार सजा मिलने के बाद सड़क पर थूकने से पहले दो बार सोचेंगे।

बता दें कि पुणे नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख दयानेश्वर मोलक के मुताबिक 2018 के स्वच्छ सर्वेक्षण में पुणे 10वें स्थान पर था, जबकि इंदौर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.