पुलवामा हमला: पीएम मोदी ने कहा - भारत को बदहाल करने के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे

Aazad Staff

Nation

राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमले की वजह से देश में जितना आक्रोश है लोगों का खून खौल रहा है, ये मैं समझ रहा हूं। इस समय जो देश की अपेक्षाएं हैं, कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं, वो स्वाभाविक है।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवान की शहादत के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई है। हमें अपने सैनिकों के शौर्य पर उनकी बहादुरी पर पूरा भरोसा है। मुझे पूरा भरोसा है कि देश भक्ति के रंग में रंगे लोग, सही जानकारियां भी हमारी एजेंसियों तक पहुंचाएंगे ।

पीएम मोदी ने कहा कि हमले के पिछे जो ताकत है, इस हमले के बीच जो भी जिम्मेदार है उन्हें  उनकी सजा अवश्य से मिलेगी। इस हमले का देश एक जुट हो कर मुकाबला कर रहा है। पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश अगर ये समझता है कि जिस तरह के कृत्य वो कर रहा है, जिस तरह की साजिशें रच रहा है, उससे भारत में अस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा, तो वो बहुत बड़ी भूल कर रहा है उसके ये मंसूबे कभी पूरे नहीं हो सकते।१३० करोड़ हिंदुस्तानी ऐसे हर हमले का मुंह तोड़ जवाब देंगे।

पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश अगर ये समझता है कि जैसे घृणित कृत्य वह कर रहा है और जिस तरह की साजिशें रच रहा है, उससे वह हमारे देश में अस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा, तो वो बहुत बड़ी भूल कर रहा है।

अपने संवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं उन सभी देश का आभार व्यक्त करता हूं जो इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े है। प्रधानमंत्री ने कहा जब सभी देश एक मत एक स्वर, एक दिशा से चलेंगे तो आतंकवाद कुछ पल से ज्यादा नहीं टिक सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं, उनके परिवारों के साथ हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.