कावेरी मुद्दा: कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड की मांग को लेकर तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन

Aazad Staff

Nation

पट्टाली मक्कल कट्ची के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर मार्च निकाला।

कावेरी मुद्दे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसका असर यातायात (ट्रास्पोटेशन) पर भी पड़ता दिख रहा है। तमिलनाडु से कर्नाटक जाने वाली बस सर्विस पूरी तरह से ठप हो गई है। हालांकि इसका असर मंगलवार से ही दिखने लगा था। वहीं बोधवार को कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड की गठन की मांग को लेकर 'पट्टाली मक्कल कट्ची' पार्टी ने चेन्नई विरोध प्रदर्शन किया । विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेन्नई एगमोरे रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें के आवागमन पर भी रोक लगा दी है।

कावेरी मुद्दे का असर IPL खेलों पर भी दिखा, मंगलवार को चेन्नई में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच प्रदर्शनकारियों ने मैच से पहले मैदान के बाहर जमकर हंगामा किया था, इसके अलावा मैच के दौरान भी मैदान में जूता फेंका गया था।

कावेरी मुद्दे को लेकर इस कारण हो रहा है विवाद -

उच्चतम न्यायालय ने कावेरी नदी के जल के बंटवारे में तमिलनाडु के हिस्से का पानी घटा दिया और कर्नाटक का हिस्सा बढ़ा दिया था. इसके अलावा कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का अभी गठन नहीं हुआ, इन बातों को लेकर तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन जारी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.