आय से अधिक संपत्ति मामले वीरभद्र सिंह को मिली राहत

Aazad Staff

Nation

आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई 30 नवंबर तक टली।

पटियाला हाउस कोर्ट में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई 30 नवंबर तक टाल दी गई है। मंगलवार को वीरभद्र सिंह ने पटियाला कोर्ट से अपनी व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की थी जिसे  कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ सीबीआई ने 500 पन्नों के आरोप-पत्र में दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपनी कुल आय से करीब 10 करोड़ से अधिक संपत्ति एकत्रित की है। इस मामले में  वीरभद्र सिंह और आठ अन्य लोगों के खिलाफ जालसाजी और भ्रष्टाचार के मामले की अंतिम रिपोर्ट में 225 गवाहों के बयान और 442 दस्तावेज शामिल हैं।

पिछली सुनवाई के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए थे। पिछले 27 जुलाई को वीरभद्र समेत नौ आरोपियों ने कोर्ट में अर्जी देकर मांग की थी कि उन्हें आरोप पत्र के अलावा कुछ अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराएं। बहरहाल हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए वीरभद्र सिंह के लिए ये अच्छी खबर है कि उन्हे कोर्ट से कुछ समय के लिए राहत मिल गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.