पीएम मोदी आज नमो ऐप के माध्यम से भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नमो एप के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिलासपुर, बस्ती, धनबाद, चित्तौड़गढ़ और मंदसौर के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर, बस्ती, धनबाद, चित्तौड़गढ़ और मंदसौर के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे  

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री नमो एप के माध्यम से कार्यक्रताओं को संबोधित कर रहे है इससे पहले उन्होंने गाजियाबाद, नवादा, हजारीबाग, जयपुर देहात और अरुणाचल (वेस्ट) के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुके हैं।  इससे पहले उन्होने देश भर के आशा कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया था। प्रधानमंत्री ने हाल ही में कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों के साथ जुड़ने के लिए इस योजना की शुरुआत की है।

'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत इस मौके पर प्रधानमंत्री आज दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षा के पुनर्जीवन पर अकादमिक नेतृत्व सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में शिक्षा एवं शोध गुणवत्ता, नवोन्मेष, उद्यमिता के आयाम, समावेशी कैंपस, नैतिक शिक्षा, वित्तपोषण के विविध आयाम आदि के बारे में चर्चा होगी। इस सम्मेलन में करीब 350 विश्वविद्यालयों के कुलपति, निदेशक शामिल होंगे। इसका आयोजन यूजीसी, एआईसीटीई, आईसीएसएसआर, आईजीएनसीए, जेएनयू और एसजीटी विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.