एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में इजाफा, अब खर्च करने होंगे इतने रुपये...

Aazad Staff

Nation

महंगाई से बेहाल आम जनता को अब एलपीजी और सीएनजी के लिए भी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। सरकार ने दिल्ली में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 2.89 पैसे का इजाफा किया है तो वहीं 1.70 रुपये की बढ़ोतरी की है।

लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब एलपीजी और जीएनजी की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2.89 रुपये बढ़कर 502.4 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है। वहीं, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अक्तूबर में 59 रुपये महंगा हो गया है। बढ़ी हुई दरें 1 अक्टूबर यानी की आज से लागू कर दी गई है।

वहीं सीएजी की कीमत दिल्ली में 1.70 रुपये प्रति किलो की दर्ज से बढ़ाई गई है। जिससे दिल्ली में एक अक्टूबर से कीमत 44.30 रुपये प्रति किलो हो जाएगी। जबकि नोएडा और गाजियाबाद में 1.95 रुपये प्रति किलो पर इजाफा किया गया है, जिससे यहां एक किलो सीएनजी के दाम 51.25 रुपये हो गए है।

इंडियन ऑयल ने एक बयान जारी कर कहा है कि गैस सिलेंडर की कीमत में इज़ाफ़ा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उछाल को देखते हुए लिया गया है। सब्सिडी सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को अब  879 रुपए देने होंगे। इसलिए उपभोक्ता के बैंक खाते में 376.60 रुपए प्रति सिलेंडर जाएंगे। जबकि अभी तक 320.49 रुपए प्रति सिलेंडर उपभोक्ता के खाते में जमा होते थे। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस (पीएनजी) का दाम 10 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.