SP के २९६ कार्यकर्ताओं के खिलाफ ममाला दर्ज

Aazad Staff

Nation

समाजवादी पार्टी(SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में मंगलवार को आयोजित शपथग्रहण कार्यक्रम में जाने से लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। इसके बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मामले में यूपी पुलिस ने २९६ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद प्रदेश में कई स्तानों पर विरोध प्रदेशन किया गया। पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन के खिलाफ समाजवादी पार्टी (SP) के २९६ कार्यकर्ताओं पर ममाला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के दो सांसदों सहित ४६ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इलाहाबाद (प्रयागराज) यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अखिलेश यादव को लखनऊ एयपोर्ट पर ही उन्हें रोक लिया गया। इस दौरान अखिलेश और पुलिस, प्रशासन के बीच नोक-झोंक भी हो गई।

जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शूरू कर दिया। कई जगहों पर सीएम योगी आदित्यनाथ के पूतले का दहन किया गया। पुलिस ने काफी देर तक उन्हें समझाने की कोशिश की।

समझाने-बुझाने के बावजूद न मानने पर पुलिस ने उन पर ऐक्शन लिया। इस घटना में एसपी सांसद धर्मेंद्र यादव को भी चोट आई है। अखिलेश यादव के रोके जाने पर कई राजनीति पार्टियों के नेताओं ने योगी सरकार की निंदा की।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.