पीएनबी घोटाला : सीबीआई ने जीएम रैक के अधिकारी को किया गिरफ्तार
Aazad Staff
Nation
इस मामले से जुड़ी कविता मनकीकर, फायरस्टार के अर्जुन पाटील, नक्षत्र के सीएफओ कपिल खंडेलवाल और गीतांजलि के मैनेजर नीतिन शाह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में बैंक के महाप्रबंधक रैंक के एक अधिकारी को कल देर रात गिरफ्तार किया है।
सीबीआई सूत्रों ने आज यहां बताया कि उसने राजेश जिंदल नामक एक बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
जिंदल पीएनबी की ब्रेडी हाउस ब्रांच का अगस्त 2009 से मई 2011 के बीच प्रमुख था। गौरतलब है कि सीबीआई ने फायरस्टार इंटरनेशनल डायमंड ग्रुप के फाइनेंस अधिकारी विपुल अंबानी को भी गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई ने मंगलवार रात नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की कंपनियों के पांच पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार किया था। इससे पहले जांच एजेंसी ने पीएनबी के 10 अधिकारियों तथा नीरव मोदी एवं मेहुल चौकसी की कंपनियों के 18 कर्मचारियों से दिन में पूछताछ की थी।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.