पीएम को शर्म आनी चाहिए - शरद पवार

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस अध्यक्ष और पाक अधिकारियों के साथ हुई मिटिंग में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के नेताओं व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसे लेकर शरद पवार का बयान सामने आया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोप को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘उन्हें शर्म आनी चाहिए’। वहीं दूसरी तरफ मोदी के बयान को लेकर राहुल गांधी ने भी मोदी के बयान को अस्वीकार्य करार दिया।

गौरतलब है कि रविवार को मोदी ने रैली को संबोधीत करते हुए कांग्रेस पर जम कर निशाना साधते हुए कांग्रेस और पाक अधिकारियों की बैठक को लेकर गंभिर आरोप लगाया था। मोदी ने अपने बयान में कहा था पाकिस्तान गुजरात विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है कि मणिशंकर अय्यर ने मोदी पर अभद्र भाषा का इस्तमाल करते हुए मोदी को नीच कहा था।

पीएम मोदी के इस बयान पर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि मोदी खतरनाक परिपाटी की शुरूआत रहे हैं और उन्होंने उनसे इस संबंध में राष्ट्र से माफी मांगने की मांग की थी।  

बहरहाल मोदी के इस बयान पर शरद पवार ने कहा प्रधानमंत्री को इस तरह के आरोप लगाते हुए शर्म आनी चाहिए। आपने इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) और पूर्व रक्षा अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाए।’’  उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने किसानों की समस्याएं और देश के सामने मौजूद दूसरे मुद्दे नहीं सुलझाए लेकिन वह गुजरात चुनाव के दौरान ध्यान बांटने की चाल के तौर पर पाकिस्तान का कोण ला रहे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.