पश्चिम बंगाल में बोले पीएम मोदी, समझ में आ रहा दीदी हिंसा पर क्यों उतर आईं

Aazad Staff

Nation

पश्चिम बंगाल में नॉर्थ २४ परगना जिले के ठाकुरनगर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नागरिकता कानून का जिक्र करते हुए कहा, 'बांग्लादेश, पाकिस्तान से लोगों को भागकर आना पड़ा। हम नागरिकता का कानून लाए हैं। संसद में यह कानून पारित होने दीजिए, इससे जनता को उनका अधिकार मिलेगा।

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल से चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे है।नॉर्थ २४ परगना जिले के ठाकुरनगर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़े पैमाने पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए उन्होंने कहा कि मुझे समझ में आ रहा दीदी हिंसा पर क्यों उतर आईं। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आज़ादी के बाद भी अनेक दशकों तक गांव की स्थिति पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। जितना देना चाहिए था।

मोदी ने कहा ने रैली को संबेधित करते हु कहा बजट का जिक्र करते हुए कहा, बजट तो एक शुरुआत भर है चुनाव के बाद जब पूर्ण बजट आएगा तो किसानों युवाओं और कामगारों की स्थिति और स्वस्थ्य हो जाएगी।''

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में कई बार किसानों के साथ कर्जमाफी की राजनीति देखने को मिली है। किसानों की आंख में धूल झोंकने की कोशिश की गई है, इसका कई बार सियासी दलों ने लाभ उठाया है। जिन किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलता था वे कुछ वर्षों के बाद फिर से कर्जदार बन जाते थे। अभी राज्यों में कर्जमाफी के नाम पर वोट मांगे गए। जिन्होंने कर्ज लिया नहीं उनका कर्ज माफ नहीं हुआ और जिसने लिया उनका १३  रुपया माफ हुआ, और ये कहानी मध्य प्रदेश की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब पूरा बजट आएगा तो कामगारों और किसानों की स्थिति और स्पष्ट हो जाएगा।

बता दे कि इस रैली के बाद मोदी दुर्गापुर में भी रैली को संबोधित करेंगे। वे २९४ किमी लंबी अंदाल-सैंथिया-पाकुड़-माल्दा और खाना-सैंथिया रेललाइन के विद्युतीकरण को भी देश को समर्पित करेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.