एम्स में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Aazad Staff

Nation

अटल बिहारी वाजपेयी 1996 और 1999 के बीच तीन बार प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे और वहां उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 11 जून से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं।

गौरतलब है कि रविवार को भी वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्‍स पहुंचे थे। जहां उन्होने करीब 40 मिनट तक रुककर अटल बिहाली वाजपेय का हाल चाल जाना और परिवार के सदस्‍यों से मुलाकात की।  बताया जा रहा है कि वाजपेयी अब भी कार्डियो थोरेसिक सेंटर के गहन चिकित्सा कक्ष में हैं। किडनी में संक्रमण, छाती में संकुलन और यूरिन की समस्‍या से जूझ रहे हैं। मधुमेह के शिकार वाजपेयी का एक ही गुर्दा काम कर रहा है। वाजपेयी डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से जूझ रहे हैं। वह 2009 से ही व्हीलचेयर पर हैं।

एम्‍स ने जब पिछले दिनों वाजपेयी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया था, तब एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया था कि अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत में सुधार हो रहा है। उनकी किडनी अब सामान्य तरीके से काम कर रही है। जबकि हृदय गति, और बीपी भी सामान्य है। आशा है कि अगले कुछ दिनों में वो पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। कुल मिलाकर उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है, लेकिन इसके बाद उनका कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.