तमिलनाडु: नमो ऐप के जरिए पीएम मोदी ने दक्षिण में दिया गंठबंधन का संकेत

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मी तेज होती जा रही है।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो ऐप पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दक्षिण में गठबंधन को लेकर कहा कि एनडीए में नई पार्टियों के लिए हमेशा से ही दरवाजे खुले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नमो ऐप के जरिए तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण में अन्य पार्टियों के लिए एनडीए के दरवाजे हमेशा ही खुले हुए है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने अपने दम पर लोकसभा में बहुमत हासिल किया, तब भी हमने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार चलाना पसंद किया।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 20 साल पहले अटल जी ने भारतीय राजनीति में सफल गठबंधन राजनीति की एक नई संस्कृति की शुरुआत की थी। भाजपा ने हमेशा अटल जी द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण किया है। पीएम ने अपने संवाद में कहा कि मजबूत एनडीए विश्वास का मामला है ये कोई मज़बूरी नहीं है। 

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल तमिलनाडु में ही 47 लाख शौचालय बनाए गए हैं। 29 लाख महिलाओं का बीते 4 सालों में धुआं रहित चूल्हे का सपना पूरा हुआ है। यह सपना उज्जवला योजना के जरिए पूरा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि कई लोग सोचते हैं कि कांग्रेस की सबसे बड़ी विफलता अर्थव्यवस्था और उनके भ्रष्टाचार के कुप्रबंधन में थी। लेकिन उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों को भी गहरी क्षति पहुंचाई। दशकों से, उन्होंने रक्षा क्षेत्र को दलालों और बिचौलियों का अड्डा बना दिया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.