शंगरी-ला डायलॉग में पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, चीन और भारत मिल कर काम करें तो बेहतर हो सकता है दुनिया का भविष्‍य

Aazad Staff

Nation

भारत और चीन के संबंधों से एशिया और दुनिया का भविष्‍य बेहतर होगा - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिंगापुर के शांगरी ला डायलॉग को संबोधित करते हुए कहा कि  हजारों सालों से भारतीय पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं, सिर्फ सूरज को देखने के लिए नहीं, बल्‍कि ये प्रार्थना करने को भी कि सूरज की रोशनी पूरे विश्‍व में फैले। इसके साथ ही उन्होने कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र का विकास दुनिया को प्रभावित करेगा।

भारत और चीन कई मुद्दों पर बात करते हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमा पर शांति सुनिश्चित करने के लिए बेहद समझदारी और परिपक्वता का परिचय दिया है। हमारा मुख्य मिशन 2022 तक भारत को न्‍यू इंडिया में बदल देना है। यह युग अंतर-निर्भरता पर आधारित है। हमारी तकदीर और असफलताएं आपसी सहयोग पर निर्भर करती है।कोई भी राष्ट्र अकेले खुद को आकार नहीं दे सकता, न ही खुद को सुरक्ष‍ित रख सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आपसी दुश्मनी एशिया को पीछे की ओर लेकर जाएगी, जबकि एशिया में आपसी सहयोग नई शताब्दी को आकार देगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह ऐसी दुनिया है जो हमसे इस बात का आह्वान करती है कि हम बंटवारे और प्रतिस्पर्धा से ऊपर ऊठकर एक साथ मिलकर काम करें।

पूर्व वैदिक काल से ही भारतीय चेतना में महासागरों की एक महत्वपूर्ण जगह थी। हिंद महासागर ने भारत के अधिकांश इतिहास को आकार दिया है. और अब हमारे भविष्‍य की चाभी भी इसके पास है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.