प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्‍ठ पत्रकार जगदीश ठक्कर के निधन पर जतया शोक

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जगदीश ठक्‍कर का साथ लगभग 17 साल पुराना है। 1986 से लेकर मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने तक जगदीश ठक्कर मुख्‍यमंत्री ऑफिस में पीआरओ रहे थे।

प्रधानमंत्री के कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी जगदीश ठक्कर का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा 'पीएमओ के पीआरओ जगदीश ठक्कर की मौत से बेहद दुखी हूं। जगदीशभाई एक अनुभवी पत्रकार थे और मैंने उनके साथ वर्षों तक काम किया। गुजरात और दिल्ली तक उनके साथ काम करना आनंददायक था। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

प्रधानमंत्री मोदी इस दुख की घड़ी में जगदीश ठक्कर के परिवार से भी मिलने उनके घर पहुंचे। जगदीश ठक्कर प्रधानमंत्री के बेहद करीब माने जाते थे। इन दोनों का साथ 17 साल पूराना है।1986 से लेकर मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने तक जगदीश ठक्कर मुख्‍यमंत्री ऑफिस में पीआरओ रहे थे। बता दें कि जगदीश ठक्कर 2004 में रिटायर्ड हो रहे थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। इसके बाद से ही वह लगातार काम करते रहे थे।

जगदीश ठक्कर ने गुजरात के भावनगर से प्रकाशित होने वाले एक स्थानीय अखबार के साथ उन्होंने पत्रकार के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। 1970 के आखिर में वह गुजरात सरकार के सूचना कार्यलाय से जुड़े। 1985 में कांग्रेस के अमरसिन्ह चौधरी के कार्यकाल के दौरान उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.