बाड़मेर में रिफाईनरी परियोजनाओं का आज पीएम मोदी करेंगे शुभआरंभ

Aazad Staff

Nation

रिफाईनरी में विश्व की आत्याधुनिक तकनीक का इस्तमाल किया गया है। 43 हजार करोड़ की है यह परियोजना।

राजस्थान के लोगों के लिए इंतजार की घड़िया अब बस खत्म होने वाली है। मंगलवार को प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान बाड़मेर के रिफाईनरी परियोजनाओं का शुभआरंभ करेंगे। इस परियोजना से विकास और रोजगार के दरवाजे भी लोगों के लिए खुलंगे। इस 43,000 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजना के चार साल में पूरा होने के बाद इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। बता दें कि अब तक का ये सबसे बड़ा निवेश है। इसे तेल रिफाईनरी के पास ही स्थापित किया गया है जिससे तेल लेजाना और भी आसान हो जाएगा।

इस रिफाइनरी को बनाने के लिए विश्व की खास तकनीक का इस्तमाल किया गया है। 9 एमएमटीपीए (मिलियन मिट्रिक टन प्रति साल) क्षमता वाली रिफाइनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) व राजस्थान सरकार का एक संयुक्त उद्यम है, इसके उत्पाद बीएस-वीआई उत्सर्जन के मानकों के अनुरूप होंगे।

ऐसा अनुमान है कि इस रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल परिसर की सालाना क्षमता 90 लाख मैट्रिक टन होगी.43,129 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली आधुनिक रिफाइनरी के लिये 17 अगस्त को राजस्थान सरकार तथा सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे।

वहीं इस परियोजना को लेकर कांग्रेस विरोध जता रही है। इस रिफाइनरी का शिलान्यास 2013 में सोनिया गांधी कर चुकी हैं। निमंत्रण पत्र पर शिलान्यास के बदले कार्य शुभारंभ लिखा गया है जिसे कांग्रेस गलत बता रही है। कांग्रेस का कहना है राजस्थान में इस महीने तीन उपचुनाव होने है और मोदी सरकार लोगों को लुभाने के लिए ऐसा कर रही है। गौरतलब है 29 जनवरी को होने वाले इस उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.