25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे रेल-सड़क पुल का करेंगे उद्घाटन

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लंबे रेल सह सड़क बोगीबील पुल से गुजरने वाली पहली यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इस पुल को बनने में 21 साल लग गए।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन (25 दिसम्बर) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में बने भारत के सबसे लंबे रेल सह सड़क सेतु पुल का शुभारंभ करेंगे। ब्रह्मपुत्र नदी पर बोगीबील में बनी 4.94 किलोमीटर लंबी और रणनीतिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण यह परियोजना न केवल आम लोगों के लिए बल्कि भारत के लिए रक्षा मोर्चे पर भी अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गई है।

अरुणाचल प्रदेश में चीन की चुनौतियों और सेना की जरूरतों को देखते हुए इस पुल को काफी अहम बताया जा रहा है। यही वजह है कि बोगीबील पुल को इतना मजबूत बनाया गया है कि इस पर भारी टैंक और सैनिक साजो सामान आसानी से ले जाया जा सके। बता दें कि यह बोगीबील पुल, असम समझौते का हिस्सा रहा है और इसे 1997-98 में अनुशंसित किया गया था। यह पुल अरूणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर रक्षा सेवाओं के लिए भी आड़े वक्त में खास भूमिका निभा सकता है।

एचडी देवेगौड़ा ने रखी थी आधारशीला पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने 22 जनवरी, 1997 को इस पुल की आधारशिला रखी थी। लेकिन इस पर काम 21 अप्रैल, 2002 को तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय में शुरू हो सका। पुल के शुभारंभ की तारीख का दिन 25 दिसम्बर को रखी गई है जो वाजपेयी जी की वर्षगांठ का भी दिन है। इस पुल की सबसे ख़ास बात यह है कि दो मंजिला इस पुल पर एक साथ ट्रेन और बसें दौड़ सकती हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.