केवडिया पहुंचे पीएम मोदी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का करेंगे अनावरण

Aazad Staff

Nation

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का आज अनावरण किया जाना है। यह प्रतिमा सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट पर बनाई गई है। इस प्रतिमा की नींव 2014 में पीएम मोदी ने रखी थी।

सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में तैयार 182 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे विशालकाय प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का उद्घाटन करेंगे।  ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का  अनावरण करने के लिए ‘देशभर की 30 छोटी-बड़ी नदियों का जल लाया गया है, जिसमें गंगा, यमुना, सरस्वती, सिंधु, कावेरी, नर्मदा, ताप्ती, गोदावरी और ब्रह्मपुत्र आदि शामिल हैं।

पीएम मोदी इन्हीं 30 नदियों के जल से प्रतिमा के पास स्थित शिवलिंग का अभिषेक करेंगे। इस दौरान 30 ब्राह्मण मंत्रों का भी जाप किया जाएगा। बता दें कि मूर्ति के निर्माण में 70,000 टन सिमेंट, 18,500 टन मजबूत लोहा, 6,000 टन स्टील और 1,700 मीट्रिक टन कांसे का प्रयोग किया गया है। वल्लभभाई पटेल की इस मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अनावरण के अवसर पर बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है।  यहां गुजरात पुलिस, सशस्त्र और अर्द्धसैनिक बलों के बैंड सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही 29 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से आए कलाकार संगीत एवं नृत्य प्रस्तुति देंगे।   बता दें कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अनावरण के बाद पीएम मोदी यहां‘वॉल ऑफ यूनिटी’ का भी अनावरण करेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.