एससीओं शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीए मोदी, चीन के लिए हुए रवाना

Aazad Staff

Nation

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी भी इस सम्मेलन में होंगे शामिल।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ सदस्‍यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आज दो दिवसीय चीन यात्रा पर रवाना हो गए हैं। 9 से 10 जून को आयोजित हो रहे 18वें एससीओ सम्मेलन को चीन के शांदोंग प्रांत के किंगदाओ शहर में आयोजित किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग कर रहे है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  चीन के तटीय शहर किंगदाओ में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।हालांकि 48 दिनों में ये इनकी दूसरी मुलाकात है।

बता दें कि एससीओ समिट में क्षेत्रीय सुरक्षा, सामाजिक-सांस्‍कृतिक सहयोग और आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें मोदी पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने का मुद्दा भी उठा सकते हैं। बहरहाल यह पहला मौका होगा जब इस समिट में भारत बतौर पूर्णकालिक सदस्य शामिल हो रहा है।

वहीं खबरों के मुताबिक अमेरिका के रूस, चीन और ईरान के साथ तनावपूर्ण संबंधों के मद्देनजर अधिकारियों ने कहा कि एससीओ वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए एक मुखर आवाज बनेगा। 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.