प्रधानमंत्री मोदी आज सिक्किम में पहले हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सिक्किम में पहले हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे जो कि गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है। यह एयरपोर्ट 206 एकड़ में फैला है और इसके निर्माण में लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सिक्किम के पाक्योंग में राज्य के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह एयरपोर्ट भारत-चीन सीमा से 60 किलोमीटर की दूरी पर बनाया गया  है।  रणनीतिक दृष्टि से इस एयरपोर्ट को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने इस हवाईअड्डे का निर्माण तकरीबन 620 करोड़ रुपए की लागत से किया है। हालांकि इसके निर्णाण कार्य में कई रुकावटें आई जिसके कारण इसे बनने में 10 साल का वक्त लगा।

इस एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए अक्टूर 2008 में कैबिनेट में प्रस्ताव पारित हुआ था। 2009 में शिलान्यास किया गया। 2012 तक इसे पूरा किया जाना था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उचित पुनर्वास की मांग करते हुए इस पर विरोध शुरू कर दिया। प्राकृतिक आपदाओं की वजह से भी इसे बनने में कई रुकावटे आती रही।

सिक्किम की राजधानी गंगटोक के ऊंचे पहाड़ी इलाके में बने इस ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट को हाल ही में सिविल एविएशन विभाग की ओर से कॉमर्शियल उड़ानों की परमीशन मिली है। यहां से उड़ने वाले एयरफोर्स विमानों को चीन सीमा तक पहुंचने में कुछ ही मिनट का समय लगेगा। यह एयरपोर्ट देश का 100वां वर्किंग एयरपोर्ट होगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.